कोयलारी कला में आयोजित रामधूनी कार्यक्रम में सामिल हुवा प्रांजल सिंह ठाकुर रामधुनि की सफल आयोजन
CG PUBLIC TIMES
कोयलारी कला में आयोजित रामधूनी कार्यक्रम में सामिल हुवा
प्रांजल सिंह ठाकुर रामधुनि की सफल आयोजन
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
ग्राम पंचायत के सरपंच पप्पू यादव उप सरपंच राजेंद्र चंद्राकर गांव के वरिष्ठजन की उपस्थिति में सफल आयोजन हुवा, आसपास के आये हुवे रामधूनी मंडली के द्वारा मनमोहक राम धुन ने मन को गदगद कर दिया*

*हमारी संस्कृति हमारे संस्कार का हिस्सा यही सब आयोजन है, ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज में आपसी भाई चारा को बढ़ाता है, एक दूसरे को आपस में जुड़े रहने के लिये हमें ऐसे आयोजन करते रहना चाहिये*
*जस गीत, रामधूनी, सुवा नृत्य, पंथी नृत्य,राउत नाच महोत्सव, जैसे आयोजन समाज को आपस में बाँधने का काम करता है, ये आयोजन सिर्फ भक्ति तक ही सिमित नहीं रह जाता अपितु दूर दराज में रहने वाले हमारे सगा संबंधियों को भी मिलाने का काम करता है ऐसे आयोजन, धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ आदि कार्यक्रम ज़ब होता है तब प्रकृति भी शानदार रूप दिखाती है*
*मेरा मानना है आपसी भाई चारा को बढ़ाने व दो अनजान लोगों को आपस में मिलाने का सबसे अच्छा माध्यम है, धार्मिक हो या संस्कृतिक कार्यक्रम आस पास के सैकड़ों गांव के लोग उपस्थित रहते हैँ ऐसे गांव के लोग आते हैँ जिनका आप नाम तक नहीं सुने होते और आयोजन के समाप्त होते तक हम सभी एक धागे में पिरो लिये जाते हैँ हमारे सम्बन्ध ऐसे हो जाते हैँ जैसे हम बरसों से एक दूसरे को जान रहें हो*
*यही खूबसूरती है हमारी संस्कृति का ऐसे आयोजन कराने के लिये कोयलारी कला गांव के समस्त ग्रामवशियों सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद वहीँ रामधूनी टोलीयों का आभार सदा ऐसे आयोजन होता रहे*

