April 18, 2026

बिजली बिल वृद्धि एवं हाफ बिल योजना समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, किया बिजली विभाग कार्यालय का घेराव 

CG PUBLIC TIMES

बिजली बिल वृद्धि एवं हाफ बिल योजना समाप्ति के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, किया बिजली विभाग कार्यालय का घेराव

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा (रवेली): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामिण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 400 यूनिट तक की बिजली बिल हाफ योजना को घटाकर 100 यूनिट किए जाने के विरोध में कवर्धा ब्लाक के ग्राम रवेली के अटल चौक पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया, उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होरीराम साहू एवं शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

वहीं जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने राज्य की भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर आम जनता के ऊपर अत्याचार कर रही है. बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त किए जाने से आम जनता को बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि 400 यूनिट हाफ योजना को बंद करना कहीं न कही ये संदेह पैदा करता है कि ये जो प्रधानमंत्री की सूर्य घर योजना है, जिसमें 90 प्रतिशत सोलर पैनल के विभिन्न उपकरण अडानी द्वारा उत्पादित होता है और अडानी के इसी सोलर पैनल को बेचने के लिए ही केन्द्र सरकार सब्सिडी दे रही है और राज्य सरकार ने भी सब्सिडी देना शुरु कर दिया है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बिजली बिल हाफ योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई थी, वर्तमान में बीजेपी सरकार ने बंद कर 100 यूनिट तक हाफ कर दिया है।

वहीं कवर्धा ग्रामीण के ब्लाक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का जो 1000 रुपए की राशि महिलाओं को दी जा रही है, उसकी वसूली बिजली बिल बढ़ा कर की जा रही है. उस 1000 रुपए की वसूली के लिए ही कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना बंद की जा रही है. प्रदेश भर से अनाप-शनाप बिजली बिल आने की शिकायत लगातार आ रही है, स्मार्ट मीटर के नाम पर अधिक बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है, अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है. कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है।

उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, कवर्धा ब्लाक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, अशोक चंद्रवंशी,संगठन महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,शहर महामंत्री पुष्पलता जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, संजय धुर्वे, आकाश केशरवानी जितेन्द्र मानिकपुरी, शेखर चंद्रवंशी, शिवशंकर चंद्रवंशी, भागीराम साहू, कृष्ण साहू, पूर्व नगर पंचायत पिपरिया अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार,नंदराम पाटिल, रमेश साहू,वालमिकी वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा,कृष्णा नामदेव डेरहा साहू, कन्हैया साहू, गोविंद राम,विनोद चंद्रवंशी, राजमणि त्रिपाठी,सनत लाल, कन्हैया,भोलेश्वर,शोभाराम, सोमिल चंद्राकार, पुनाराम साहू, अजय वर्मा हीरा राय, चंद्रहास बंजारे गिरधर लहरें, रमेश साहू, रामचरण साहू, हेमलाल चंद्रवंशी, सुरेश वर्मा, प्रदीप चंद्राकार, होरीराम वर्मा, लेखा राजपूत, संजय चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी,गोपाल चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, कौशल प्रसाद जायसवाल, शिवप्रसाद नवरंग, जितेन्द्र चंद्रवंशी, चंद्रहास बंजारे, सुरेश वर्मा, रामायण सिन्हा, धनेश पाली, रोहित साहू, सुखदेवचंद्रवंशी, इंद्रादास बंजारे, रामचरण साहू, सुखनंदन बर्मन, गौकरण चंद्रवंशी, रामप्रसाद, प्रहलाद चंद्रवंशी, कोमल साहू, भरत अहीरे, कार्तिक बंजारे, जलेश्वर यादव, राहुल सिन्हा, मेहुल सत्यवंशी, जगमोहन भट्ट, शत्रोहन धुर्वे, टेकराम साहू, पुनाराम साहू, किरण शर्मा, दिनेश पांडेय, सुलोचन साहू, सुखनंदन चंद्रवंशी, सियबर वर्मा,विनोद वर्मा,जाहिद कुरैशी,श्रीराम साहू, मुखीराम साहू, आनंद चंद्रवंशी, कोमल साहू,सुरेश साहू, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.