ग्राम पंचायत छपोरा में पदस्थ सचिव चितरंजन केवट पंचायत से नदारत नेटवर्क मार्केटिंग में मस्त जनता हो रहा त्रस्त ज़िला प्रशासन को भी इस ओर विशेष ध्यान देना होगा ऐसे लापरवाह सचिव पर कार्यवाही हो
CG PUBLIC TIMES
ग्राम पंचायत छपोरा में पदस्थ सचिव चितरंजन केवट पंचायत से नदारत नेटवर्क मार्केटिंग में मस्त जनता हो रहा त्रस्त
ज़िला प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए ,ऐसे लापरवाह सचिव पर कार्यवाही हो
ग्राम पंचायत छपोरा एवं आश्रित गांव सेमराडीह के जनता भटक रहा शासन की योजनाओं के लिए पंचायत सचिव चितरंजन केवट जनता की समस्याओं को ध्यान नहीं दे रहा है।
किसी कार्य के लिए जनता द्वारा फोन किए जाने पर फ़ोन नहीं उठाता है और न ही पंचायत सचिवालय आता है।
ऐसे लापरवाह सचिव को उच्च अधिकारियों का ज़रा सा भी डर नहीं है। जनता अपनी समस्या को लेकर आख़िर कहां तक जाएं और किससे अपनी समस्या बताएं।

सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि पंचायत सचिव चितरंजन केवट आज कल नेटवर्क मार्केटिंग भी करने लगा है इसलिए पंचायत में नहीं आता है नेटवर्क मार्केटिंग में अपना समय लगाता है। शासन प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए तनख्वाह तो जनता का टैक्स से जाता है लेकिन जब जनता को शासन के योजना का लाभ दिलाना हो तब जिम्मेदार कर्मचारी जनता के बीच नज़र ही नहीं आते हैं। अब देखना होगा ख़बर चलने से पंचायत सचिव चितरंजन केवट सचिवालय आता है या नहीं। ज़िला प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए ऐसे लापरवाह सचिव पर कार्यवाही हो। इसी तरह सचिव का रवैया रहेगा तो आने वाले समय में ज़िला प्रशासन को लिखित शिकायत की जाएगी।

