April 18, 2026

कबीरधाम पुलिस का डबल प्रहार – दो जगहों पर कार्रवाई, गांजे के व्यापार मे संलिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

CG PUBLIC TIMES

 कबीरधाम पुलिस का डबल प्रहार – दो जगहों पर कार्रवाई, गांजे के व्यापार मे संलिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा पंकज पटेल,एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पाण्डातराई एवं चौकी पोड़ी (थाना बोड़ला) पुलिस ने दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

पहली कार्यवाही थाना पाण्डातराई की है। दिनांक 06.09.2025 को अपराध क्रमांक 141/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी मनहरण चंद्राकर पिता रामनिहौरा चंद्राकर निवासी ग्राम कोयलारीडीह थाना पिपरिया तथा

राजा यादव पिता गोपाल यादव निवासी ग्राम पथरी चौकी वागापुर थाना कुण्डा को पकड़ा गया।

 

दोनों के संयुक्त कब्जे से सफेद रंग के थैले में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। मौके पर पंचनामा, पहचान, तौल एवं सीलिंग की सभी कानूनी कार्यवाहियां पूर्ण कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, आरक्षक पुरुषोत्तम वर्मा एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

दूसरी कार्यवाही चौकी पोड़ी (थाना बोड़ला) की है। दिनांक 06.09.2025 को अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी विनोद साहू पिता स्व. कोमल साहू निवासी कुटकीपारा थाना कवर्धा तथा

सुनील कुमार गेण्ड्रे पिता दुर्गा प्रसाद गेण्ड्रे निवासी जेवड़न खुर्द थाना कवर्धा

को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा गांजा जब्त किया गया, जिसका कुल वजन 1 किलो 30 ग्राम पाया गया। मौके पर विधिवत पंचनामा, तौल, पहचान एवं सीलिंग की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ भट्ट, प्रधान आरक्षक खूबी राम साहू, प्रधान आरक्षक बलदाऊ सत्यवंशी, आरक्षक हेमंत भट्ट, अंजोर कुर्रे, मनहरन शोरी तथा आसिफ खान की भूमिका उल्लेखनीय रही।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इन अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसकर कठोर दंड दिलाया जाएगा। जिले में नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.