झेरिया यादव समाज का ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह रिसाली दशहरा मैदान में मंत्री गजेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत
CG PUBLIC TIMES
झेरिया यादव समाज का ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह
रिसाली दशहरा मैदान में मंत्री गजेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत
बिलाईगढ़। नवीन दायित्व प्राप्त होने पर झेरिया यादव समाज द्वारा रिसाली दशहरा मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव भावविभोर हो गए। झेरिया यादव समाज की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति और सम्मान देखकर उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन में समाज के प्रत्येक सदस्य द्वारा मिले स्नेह और सम्मान का मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं वचन देता हूँ कि जिस यादव समाज की गरिमा पर इस दायित्व पर आया हूँ वहां अपने यादवों का सम्मान झुकने नहीं दूँगा।
मंत्री गजेंद्र यादव ने समाज के पदाधिकारियों और महिला प्रकोष्ठ को दी शुभकामनाएं

मंत्री गजेंद्र यादव ने इस गरिमामय अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव, राजनीति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव सहित सभी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से समाज के समस्त महिला प्रकोष्ठ को धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव का उद्बोधन
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने कहा कि आज का यह भव्य समारोह केवल अभिनंदन का अवसर नहीं है, बल्कि समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब-जब यादव समाज ने एक स्वर में पुकारा है, तब-तब असंभव भी संभव हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के कौशल विकास की रोशनी पहुँचाना है। आज हम सब एक होकर यह संदेश दे रहे हैं कि यादव समाज केवल परंपराओं को जीवित रखने वाला नहीं, बल्कि भविष्य गढ़ने वाला समाज है। यादव समाज के विभिन्न सामाजिक भवन के लिए मंत्री गजेंद्र यादव ने 1 करोड़ की घोषणा किए एवं अपने स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण तथा दुर्ग के भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक थे तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सियाराम ध्रुव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सह.साख समिति भिलाई,शालेंद्र शेंडे पूर्व मंडल अध्यक्ष,मनीष यादव पार्षद रिसाली,रामकिशुन यादव पार्षद रिसाली उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री गजेंद्र यादव को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की गरिमा और आस्था का प्रतीक है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज की सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए संगठित होकर कार्य करें।
राज्यभर में उमड़ा उत्साह
आपको बताते चलें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में तीन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया, जिनमें गजेंद्र यादव भी शामिल हैं। उनके मंत्री पद के शपथ ग्रहण के बाद ही मानो राज्य के 35 लाख यादवों में उत्साह उमड़ आया है। राज्य भर के हर जिले में यादव समाज के नेतृत्व में उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चौक–चौराहों पर बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स से माहौल उत्सवमय हो गया है। समाज के युवाओं में इसको लेकर अपार जोश और उल्लास देखने को मिल रहा है।
रिसाली में उमड़ा जनसैलाब
इसी कड़ी में कार्यक्रम को विशाल अभिनंदन समारोह का रूप देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के नेतृत्व में झेरिया यादव समाज की आयोजन समिति ने कमर कस ली। उनके एक आव्हान पर राज्यभर के यादव समाजजन रिसाली के दशहरा मैदान में 7 सितंबर को उमड़ पड़े और इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता की ऊँचाई तक पहुँचा दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। गायक राजेश यादव और उनकी टीम ने स्वरों की शानदार प्रस्तुति देकर समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।
बाइक रैली और जयकारों से गूंजा शहर
भिलाई–रिसाली की सड़कें और चौक–चौराहे इस दिन पूरी तरह समाज की एकता और उत्साह से सराबोर नजर आए। लगभग 300 बाइक रैली के साथ जय यादव–जय माधव के जयकारे गूंजते रहे। पूरा वातावरण मानो यह कह रहा था “हर तरफ है ये शोर, आया माखन का चोर।
हजारों की संख्या में पहुंची महिला शक्ति का उत्साह भी इस समारोह की विशेष पहचान बना। स्वागत द्वार से लेकर मंच तक पुष्पवर्षा के बीच मंत्री गजेंद्र यादव को मंच तक ले जाया गया।
समाज की शक्ति का संदेश
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेशभर से समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, परिक्षेत्र, शहर, नगर और महानगरों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि यादव समाज अपनी एकता और संगठन से हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने को तैयार है।
मंच का सफल संचालन राजू यादव, प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ तथा रमेश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मध्य व्यवस्था, सुविधा सुनिश्चित करने सुनील कुमार यादव प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
वहीं इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि जगत राम यादव प्रदेश संरक्षक, सुकालू राम यादव प्रदेश संरक्षक, डी आर यादव प्रदेश संरक्षक, आर डी यादव प्रदेश प्र. प्र. कार्य.सदस्य, सुंदर लाल यादव प्रदेश सचिव, जी आर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज यादव प्रदेश संयुक्त सचिव,रंजित यादव प्रदेश प्रबंध कार्य. सदस्य, बंशीलाल यादव प्रदेश प्रबंध कार्य. सदस्य, सुनील कुमार यादव प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता मानसाय यादव प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ,पारस यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,राज. प्रकोष्ठ, आशा संतोष यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शैलाना यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शारदा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुनीता यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुशीला यादव प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ,आकाश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,गिरजा शंकर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म. प्रकोष्ठ, शिव कुमार यादव प्रदेश महामंत्री, सहनीराम यादव प्रदेश महामंत्री, धनेश यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी,तिलक राम यादव प्रदेश संगठन मंत्री,राम लाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री, इतवारी यादव प्रदेश संगठन मंत्री, सुकलाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री, सेवक राम यादव प्रदेश संगठन मंत्री, चांदराम यादव प्रदेश संगठन मंत्री, फत्तु राम यादव प्रदेश संगठन मंत्री,प्रेमुलाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री,शत्रुघन लाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री, गेंदलाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री, शांति लाल यादव प्रदेश संगठन मंत्री,अशोक यादव प्रदेश संगठन मंत्री,ठाकुर राम यादव जिला अध्यक्ष दुर्ग,दिवाकर यादव जिला अध्यक्ष सक्ति,पंचराम यादव जिला अध्यक्ष रायगढ़,त्रिभुवन यादव जिला अध्यक्ष जांजगीर चाम्पा,फिरूराम यादव जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, रिखीराम यादव जिला अध्यक्ष कोरबा,दीपक यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर,प्रीतम यादव जिला अध्यक्ष महासमुन्द, ज्योतिष यादव जिला अध्यक्ष राजनांदगांव,रामकुमार यादव जिला अध्यक्ष बालोद,
रामलाल यादव जिला अध्यक्ष, रायपुर,रमेश यादव जिला अध्यक्ष, धमतरी,सुरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार,भुवन यादव जिला अध्यक्ष गरियाबंद,
हेमकांत यादव जिला अध्यक्ष, बेमेतरा,पिताम्बर यादव जिला अध्यक्ष, मुंगेली,धनीराम यादव जिला अध्यक्ष, कबीरधाम,
ज्योति रानी यादव अध्यक्ष दुर्ग महानगर इकाई, गरीबा यादव अध्यक्ष राजनांदगांव महानगर इकाई, विजय यादव अध्यक्ष, धमतरी महानगर इकाई तथा जिला पदाधिकारी दुर्ग से ठाकुर राम यादव अध्यक्ष,
मंगल प्रसाद यादव,कार्यकारिणी अध्यक्ष, रामस्वरूप यादव उपाध्यक्ष,होरीलाल यादव उपाध्यक्ष,घनश्याम यादव उपाध्यक्ष, नरहर यादव संगठन मंत्री, राजू यादव महामंत्री, शंकर यादव कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव सं. सचिव, मनहरण यादव प्रचार मंत्री,मनोज यादव का. कारिणी सदस्य, परमानंद अहीर का. कारिणी सदस्य, गिरधर यादव का. कारिणी सदस्य,
लीलाधर यादव का. कारिणी सदस्य, भुनेश्वर यादव का. कारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी म. प्रकोष्ठ,
गायत्री यादव अध्यक्ष, कुंती यादव, उपाध्यक्ष, सती यादव, उपाध्यक्ष प्रमिला यादव उपाध्यक्ष, हेमलता यादव महामंत्री रानू यादव सचिव, तनुजा यादव संयुक्त सचिव, भारती यादव कार्यकारी सदस्य सारिका यादव जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ महासमुंद शामिल रहे।
जिला युवा प्रकोष्ठ :- अश्वनी यादव अध्यक्ष, राधेश्याम यादव, उपाध्यक्ष चन्द्रकांत यादव, उपाध्यक्ष रोशन यादव उपाध्यक्ष, प्रीतम यादव कोषाध्यक्ष, प्रकाश यादव प्रचार मंत्री, संजय यादव संगठन मंत्री, ब्रह्मानंद यादव, का. कारिणी सदस्य, दिनेश यादव का. कारिणी सदस्य, अजय यादव का. कारिणी सदस्य,गोपी यादव का. कारिणी सदस्य,भीखम यादव का. कारिणी सदस्य, आदेश यादव, का. कारिणी सदस्य लीलाधर यादव (का. कारिणी सदस्य, कमलेश यादव का. कारिणी सदस्य,सुनील यादव का. कारिणी सदस्य वासुदेव यादव का. कारिणी सदस्य जलंधर यादव का. कारिणी सदस्य तथा
जिला दुर्ग परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण दुर्ग महानगर – ज्योतिरानी यादव, भिलाई महानगर, जी.आर. यादव,भिलाई-3 चरोदा शिवचरण यादव, पाटन नेहरू यादव,जामुल – प्रीतम लाल यादव गोढ़ी यशपाल यादव, अहिवारा- राजेश यादव
करंजा भिलाई- बसंत यादव, गोरपा दिनेश यादव,
कुम्हारी गोपाल यादव,धमधा नगर- यशवंत यादव, दारगांव मोहरेंगा थनवार यादव,पउवारा- रूपेश यादव, गोरपा दिनेश यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

