April 18, 2026

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही  अंतर जिला से परिवहन करते 01 शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार  आरोपी से कुल 25 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को किया गया जप्त

CG PUBLIC TIMES

 

 थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही

 अंतर जिला से परिवहन करते 01 शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

 आरोपी से कुल 25 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स को किया गया जप्त

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में, थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियाओं पर, लगातार कार्यवाही कर, अंतर जिला से शराब परिवहन करते, एक शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 09,09,25 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम परसाडीह रोड में समारु गोड़ साकिन बलौदा (हसुआ) नाम का व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 LQ 045 से अपने पीछे बड़े पिट्ठू बैग में भारी मात्रा में महुआ शराब रख कर ग्राम परसाडीह रोड की ओर ले जा रहा है की सूचना पर घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा गया। *आरोपी समारू गोड़ पिता किशनो गोड उम्र 23 साल ग्राम बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार* के कब्जे से कुल 25 लीटर महुआ शराब कीमती 2500 रू एवं मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG04 LQ 0451 कीमती 30000रु जुमला कीमती 32500रु को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिव कुमार धारी प्र.आर.किशोर खटकर आर हेमंत जाटवर, कमल कुर्रे,अनिल कपूर समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.