April 18, 2026

साइबर जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का अभियान

CG PUBLIC TIMES

 साइबर जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का अभियान

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में महिला थाना कवर्धा द्वारा दिनांक 09.09.2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिरौनी में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति एप, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, गुड टच-बैड टच और बाल विवाह जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया और उन्हें कानून की जानकारी के साथ सजग नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

 

विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने और कानूनी सहायता के उपायों से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, सहायक उप निरीक्षक विजया कैवत, महिला प्रधान आरक्षक स्वीटी आनंद, महिला आरक्षक रजनी टोप्पो, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर की विशेष भूमिका रही। वहीं विद्यालय की ओर से प्राचार्य एस.के. चंद्रवंशी, शिक्षक ओमप्रकाश साहू, भोलाराम, शिक्षिकाएं चित्राणी साहू एवं सुनीता ठाकुर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

यह अभियान कबीरधाम पुलिस की ओर से समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने का सशक्त प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.