April 18, 2026

आबकारी विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ की कार्यवाही आबकारी वृत्त सरसिवा

CG PUBLIC TIMES

आबकारी विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ की कार्यवाही आबकारी वृत्त सरसिवा

 

1) . कायम प्रकरण – 01

2.) *जप्त मदिरा – *60लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब*

*जब्त लाहन-1400 किलोग्राम*

 

 

*आरोपी – अज्ञात*

आबकारी आयुक्त *आर संगीता मैम* के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री संतराम वर्मा जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 14/09/2025 को ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आबकारी विभाग वृत्त सरसिवा को सूचना मिली की ग्राम चारपाली के जंगल में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है जिसे गांव के बाहर एवम आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है l सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान जंगल के बीच स्थित नाले के पास पहुंचे वहा पर मदिरा शराब बनाने हेतु भट्टी के साथ पॉलीथिन की 02 बड़ी झिल्ली प्रत्येक में भरी 30-30 लीटर कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 28 बोरी में भरे महुआ शराब बनाने के लिए सड़ाकर बनाया गया महुआ लाहन प्रत्येक में भरा 50-50 किलोग्राम जिसकी कुल मात्रा लगभग 1400 किलोग्राम है को जब्त किया गया।कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है l अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक फागुलाल टंडन ,उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, एवम सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का उल्लेखनीय योगदान रहाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.