April 18, 2026

गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी यात्रा में दिव्य अस्त्रों की भव्य आरती, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

 गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी यात्रा में दिव्य अस्त्रों की भव्य आरती, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा-सिखों के नवमे गुरु, गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर असम से प्रारंभ हुई ऐतिहासिक यात्रा का आज कवर्धा में भव्य स्वागत किया गया। यह पावन यात्रा पूरे भारत के अनेक राज्यों से होकर अंततः अनंतपुर साहिब में संपन्न होगी।

 

यात्रा की झांकी में हिन्द के चादर कहे जाने वाले गुरु तेग़ बहादुर जी के दिव्य शस्त्र, गुरु अर्जन देव जी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के दिव्य शस्त्र विशेष दर्शन हेतु रखे गए थे। पंच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी भी पावन स्वरूप में विराजित रहे, जिनका श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर वंदन किया।

कवर्धा पहुँचने पर स्थानीय सिग्नल चौक पर दिव्य अस्त्रों की भव्य आरती की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी एवं दिव्य अस्त्रों का विधिवत आरती कर स्वागत किया गया। यात्रा के कवर्धा आगमन पर स्थानीय सिख समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा गुरु तेग़ बहादुर जी ने अपनी शहादत से पूरे हिन्दुस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। उनका त्याग और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। कवर्धा में इस यात्रा का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। श्री गुरु ग्रंथ साहब जी एवं दिव्य अस्त्रों का दर्शन और आरती करना अविस्मरणीय क्षण है।”

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष सतविदर पाहुजा, भाजपा कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.