April 18, 2026

एडवेंचर शिविर में शामिल हुए जिले के 50 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स

CG PUBLIC TIMES

एडवेंचर शिविर में शामिल हुए जिले के 50 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा महासमुंद जिला के जलकी (सिरपुर) में दिनांक 15 से 18 सितम्बर 2025 तक, राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया ! जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय चंद्रवंशी ने बताया कि रोवर स्काउट लीडर विजय कुमार साहू व गाइड कैप्टिन पुष्पांजलि तिवारी के नेतृत्व में जिले विभिन्न विद्यालयों से 50 प्रतिभागी जिसमे 20 स्काउट, 28 गाइड 05 रोवर, 03 रेंजर 01 रोवर स्काउट प्रभारी एवं 01 रेंजर गाइड प्रभारी शामिल हुये!

प्रथम दिवस गार्डन नर्सरी में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का बारीकी से अध्ययन किया द्वितीय दिवस साहसिक व जंगल एडवेंचर की गतिविधि में भाग लिया! तृतीय बोटिंग प्राकृतिक अध्ययन किया गया चतुर्थ दिवस सिरपुर के प्रसिद्ध प्राचीन लक्ष्मण मंदिर व संग्रहालय का भ्रमण कराया गया ! एडवेंचर शिविर में शामिल हुये स्काउट गाइड रोवर रेंजर को जिला संघ अध्यक्ष शेखर बक्शी, उपाध्यक्ष अनिल दास गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त रुपेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एफआर वर्मा, सचिव नीलम यदु, ईशाक खान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुजीत कुमार गुप्ता, संजू मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त गाइड भगवती हठिले, रेंजर लीडर तामेश्वरी परते, सोनाली चंद्रवंशी, सहायक, सहायक रोवर लीडर प्रिय प्रकाश साहू सहित जिला संघ के पदाधिकारीयों ने शुभकामना व्यक्त की !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.