April 18, 2026

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया

CG PUBLIC TIMES

  कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया

 

 

पवन तिवारी कबीरधाम

 सहायक उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक इसराइल खान, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश लाल पाटिल बने उप निरीक्षक

 

 

पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जारी योग्यता सूची वर्ष 2025 के अंतर्गत जिला कबीरधाम के तीन सहायक उप निरीक्षकों का उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है, जिसमें (1) सहायक उप निरीक्षक उमा उपाध्याय थाना सहसपुर लोहारा(2) सहायक उप निरीक्षक रघुवंश लाल पाटिल थाना पांडातराई (3) सहायक उप निरीक्षक इसराइल खान अजाक थाना कवर्धा।

जिन्हें आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा पदोन्नत अधिकारी के एक कंधे पर स्टार लगाया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा दूसरे कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सहायक उप निरीक्षक के पद से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारी को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि – “पदोन्नति केवल पद और दायित्व की वृद्धि नहीं, बल्कि यह कर्तव्यों के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की स्वीकृति है। आशा है कि पदोन्नत तीनों ही अधिकारी अपने अनुभव, निष्ठा और मेहनत से विभाग की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान करेंगे।”

 

इस अवसर पर उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली लाल जी सिंह व कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पदोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.