April 18, 2026

पत्रकार पर हमला करने वाला आरोपी संदीप गुप्ता और गणेश गुप्ता को कवर्धा पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG PUBLIC TIMES

पत्रकार पर हमला करने वाला आरोपी संदीप गुप्ता और गणेश गुप्ता को कवर्धा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

“पत्रकार संजय यादव पर हुए हमले के मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार संगठनों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन और चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने आरोपी संदीप गुप्ता और गणेश गुप्ता को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि प्रार्थी संजय यादव द्वारा दिए गए आवेदन पर की गई जांच प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी घटना की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि पत्रकारों ने इस प्रकरण को लेकर लगातार आवाज उठाई थी और चेतावनी दी थी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। पत्रकारों का कहना था कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है और चौथा स्तंभ कभी चुप नहीं बैठेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पत्रकार संगठनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन वे अभी भी यह मांग कर रहे हैं कि क्षीरपानी वाटर बॉटल और एस.जी. मसाला उद्योग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.