April 18, 2026

कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्यवाही अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी – युवक पर ₹5000 का चालान

CG PUBLIC TIMES

 कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: शराब पीकर वाहन चलाने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्यवाही

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी – युवक पर ₹5000 का चालान

कवर्धा: भारत माता चौक कवर्धा में लगाए गए चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शोरगुल व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

कार्यवाही के दौरान प्रिंस बिसेन, उम्र 18 वर्ष, निवासी रामनगर कवर्धा को अपनी बुलेट में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चलाते पकड़ा गया। इस लापरवाही की कीमत उसे ₹5000 के चालान के रूप में चुकानी पड़ी।

पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ जिले के सभी थाना क्षेत्र में सघन जांच कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही बाइक पेट्रोलिंग के जरिए सुनसान इलाकों में मौजूद असामाजिक तत्वों को हटाया गया और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

कबीरधाम पुलिस का यह अभियान आमजन की सुरक्षा, शांति और अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। साथ ही आगामी त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष निगाह रखी जा रही है। मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि दूसरों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनते हैं।

पुलिस की अपील है कि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, तीन सवारी से बचें और अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न करें। नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.