April 18, 2026

रोवर-रेंजर टीम ने 37 वां स्थापना दिवस ग्रीन दीवाली एवं पर्यावरण सुरक्षा का शपथ लेकर मनाया 

CG PUBLIC TIMES

 रोवर-रेंजर टीम ने 37 वां स्थापना दिवस ग्रीन दीवाली एवं पर्यावरण सुरक्षा का शपथ लेकर मनाया

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

नगर के ब्राम्हण समाज भवन कवर्धा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ से संबंधित जिले के एकमात्र ओपन क्रू व टीम भोरमदेव रोवर ओपन क्रू (स्काउट दल) एवं मां सिंहवाहिनी रेंजर ओपन टीम (गाइड टीम) कवर्धा ने अपना 37 वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया! इस अवसर पर रोवर रेंजर ने इस दीपावली पर्व के अवसर पर स्वदेशी अपनाने एवं पर्यावरण सुरक्षित रखने का शपथ लिया! संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर रेंजर को सम्मानित किया गया!

वर्त्तमान रोवर स्काउट लीडर विजय कुमार साहू ने बताया कि 18 अक्टूबर 1989 को भोरमदेव रोवर ओपन क्रू (स्काउट दल) की स्थापना स्व. युएल दिनकर के मार्गदर्शन में भोरमदेव मंदिर परिसर में किया गया! जिसके प्रथम लीडर राकेश गुप्ता थे! जिनके साथ राजेश दिनकर, सतीश जैन, अवधेश श्रीवास्तव, छबेंन्द्र गुप्ता, ललित वर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, अनिल केशरवानी, रमेश धवालकर, किशन साहू, पारस वैष्णव, सतीश तिवारी, प्रशांत फड़नवीस, ओम यदु एवं अन्य साथियों ने मिलकर इस स्काउटिंग को आगे बढ़ाने के लिये मां सिंहवाहिनी रेंजर ओपन टीम की स्थापना मंजू जैन, नीता झा, रश्मि चावला, पिंकी शर्मा, कल्पना फड़नवीस, नीलिमा शर्मा, तामेश्वरी ठाकुर के समूह से की!

स्थापना दिवस कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के वरिष्ठ एवं पूर्व सदस्य जिन्होंने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस संस्था कि स्थापना कि एवं वर्त्तमान मे जिला संघ पदाधिकारी- जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुजीत कुमार गुप्ता, जिला सचिव नीलम यदु, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अजय चंद्रवंशी, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) भगवती हठीले एवं रेंजर गाइड लीडर तामेश्वरी परते ने उपस्थित होकर अपने आशीर्वाद उदद्बोधन से रोवर्स-रेंजर्स का मनोबल बढ़ाया! रोवर रेंजर द्वारा शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुत किया गया!

संस्था के द्वारा यूनिट लीडर्स का मोमेंटो से सम्मानित किया गया- प्रिय प्रकाश साहू, सौरभ शर्मा, लोकनाथ देवांगन, सोमेश कुमार वर्मा, संजय घावड़े, जयकुमार साहू, देवव्रत पटेल, मितेश मिश्रा, ईश्वरी साहू, सोनाली चंद्रवंशी, पुष्पांजलि तिवारी, अनुजा यादव, चेतना मिश्रा, विंध्या ठाकुर, शीतला साहू, प्रीति साहू को सम्मानित किया! कार्यक्रम के अंत मे रोवर लीडर विजय कुमार साहू ने आभार व्यक्त करते किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.