पंडरिया के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के द्वारा रणवीरपुर क्षेत्र में आकस्मिक मृत्यु दिवंगत मृतक के परिजनों को सहायता राशि चेक प्रदान किया गया
CG PUBLIC TIMES
पंडरिया के उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के द्वारा रणवीरपुर क्षेत्र में आकस्मिक मृत्यु दिवंगत मृतक के परिजनों को सहायता राशि चेक प्रदान किया गया
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पंडरिया विधायक भावना दीदी के द्वारा आज जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र, रणवीरपुर में क्षेत्र के तालाब में डूबने, आकाशीय बिजली गिरने एवं सर्पदंश से दिवंगत मृतकों के विपत्तिग्रस्त परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक वितरित कर संवेदना व्यक्त की।

ग्राम करही निवासी लीलावती चंद्रकार ग्राम अचानकपुर निवासी थानुराम साहू एवं शिवबति धुर्वे और ग्राम सेमरिया निवासी दिलेश्वर को *प्रति परिवार 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि माननीय विधायक भावना दीदी की संवेदनाहीलता एवं प्रयासों से मिली है,* जिससे उन परिजनों को इस दुःख की घड़ी में आर्थिक सम्बल मिलेगा।