April 18, 2026

पति ने किया पत्नी की निर्मम हत्या मामले की जांच कर रही कवर्धा पुलिस कार्यवाही 

CG PUBLIC TIMES

पति ने किया पत्नी की निर्मम हत्या मामले की जांच कर रही कवर्धा पुलिस कार्यवाही

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

आपको बता दें कि ग्राम सोढा में पति पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी विवाद के चलते

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को ग्राम सोढा निवासी श्रीमती अश्वनी बाई गेंड्रे, उम्र लगभग 45 वर्ष, की उसके ही पति परशुराम गेंड्रे द्वारा आज तड़के लगभग 4 से 5 बजे के मध्य किसी पारिवारिक विवाद के चलते सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परशुराम गेंड्रे को हिरासत में लिया गया है। मृतिका के शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.