April 18, 2026

राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में — ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ थीम पर चित्रकला/निबंध प्रतियोगिताएँ संपन्न।

CG PUBLIC TIMES

 राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में — ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ थीम पर चित्रकला/निबंध प्रतियोगिताएँ संपन्न।

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक कवर्धा में आज दिनांक 30.10.2025 को “राष्ट्रसेवा में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में” विषय एवं “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” थीम पर जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा वाद–विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का संचालन रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह एवं यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी के दिशा–निर्देश में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद पुलिस कर्मियों/ देश के वीर शहीद जवानों की वीरता, कर्तव्यपरायणता एवं त्याग को नमन करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, कानून व्यवस्था के प्रति समझ, रचनात्मक सोच तथा राष्ट्र–निर्माण में पुलिस की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

 

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने अधिक संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

*चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता परिणाम:*

प्रथम स्थान: कुमारी अद्विआ साहू, कक्षा 9वीं, कचहरीपारा,

द्वितीय स्थान: कुमारी असफिया खान, कक्षा 11वीं, कचहरीपारा

तृतीय स्थान: कुमारी निशा साहू, कक्षा 12वीं, पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, सिग्नल चौक।

*निबंध प्रतियोगिता परिणाम:*

प्रथम स्थान: पुखराज साहू, कक्षा 12वीं, कचहरीपारा स्कूल

द्वितीय स्थान: बेबो चंद्रवंशी, कक्षा 11वीं, पी.एम.श्री हिंदी माध्यम सिग्नल चौक

तृतीय स्थान: नौशिन निशा, कक्षा 10वीं, कचहरीपारा स्कूल।

विजेता छात्र–छात्राओं को रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी तथा पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के प्राचार्य आर.पी. सिंह द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं निर्णायक समिति के सदस्य जितेंद्र जांगड़े, हर्षिता तंबोली, मार्तण्ड राजपूत एवं गजेंद्र पांडे उपस्थित रहे साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी–कर्मचारी गण एवं विभिन्न स्कूलों से आए बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र–छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.