April 18, 2026

नगर पंचायत पवनी में वर्किंग डे पर सीएमओ रहते है नदारद, ग्रामीण होते है परेशान 

 CG PUBLIC TIMES

नगर पंचायत पवनी में वर्किंग डे पर सीएमओ रहते है नदारद, ग्रामीण होते है परेशान

  सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में पार्षद करन कुमार साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मजीद खान पर गंभीर आरोप लगाया है। आज सोमवार को पार्षद करण कुमार साहू राशन कार्ड संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ नगर पंचायत पवनी दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 बार पहुंचे लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मजीद खान कार्यालय से नदारत रहे कर्मचारियों से पूछने पर उन्होंने रायपुर से अभी तक पवनी नहीं आने की जानकारी दी। वहीं पार्षद ने कहा कि करीब हर शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने घर रायपुर चले जाते हैं और सोमवार को देर रात तक लौटते हैं ऐसे में सोमवार को ग्रामीणों का काम नहीं हो पाता इसके साथ ही मंगलवार को समय सीमा की बैठक होने के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारंगढ़ चले जाते हैं इस कारण भी यहां ग्रामीणों का काम नहीं हो पता ऐसे में नगर पंचायत पवनी के ग्रामीण भटकते रहते हैं इस पर उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेकर वर्किंग डे में नगर पंचायत में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी पर वेतन कटौती की मांग भी की गई है ।

वही इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मजीद खान से आज कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण पूछने के लिए उनके मोबाइल नंबर 8839 798311 पर संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.