April 18, 2026

आदिवासी बालक आश्रम दामापुर में बच्चों को लोअर और टी-शर्ट का किया गया वितरण

CG PUBLIC TIMES

  आदिवासी बालक आश्रम दामापुर में बच्चों को लोअर और टी-शर्ट का किया गया वितरण

सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। ग्राम दामापुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम में बुधवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम के सभी बच्चों को नए लोअर और टी-शर्ट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, स्वच्छता एवं समानता के संदेश को समाज में फैलाना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत अटरिया के सरपंच नरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र धृतलहरे, और आश्रम निगरानी समिति के अध्यक्ष संतोष ध्रुव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने करकमलों से बच्चों को वस्त्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच नरेश साहू ने अपने संबोधन में कहा हमारा प्रयास है कि ग्रामीण और आश्रमों में रहने वाले सभी बच्चों को समान अवसर मिले। ये बच्चे हमारे देश और समाज का भविष्य हैं। इनकी मुस्कान ही हमारी सच्ची पूंजी है। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में उत्साह भरते हैं, बल्कि समाज को भी यह संदेश देते हैं कि हर बालक हमारे लिए समान है।
बच्चों की मुस्कान की समाज की सच्ची पूंजी- नरेंद्र
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐसे कार्यक्रमों को और मजबूत किया जाएगा ताकि आश्रम के बच्चे मुख्यधारा से जुड़ सकें। इस अवसर पर सुमन धीवर, नरेन्द्र मल्लाह, पंचगण, पीएचसी दामापुर के प्रभारी त्रिभुवन सिंगरौल, अधीक्षक अशोक कुमार सोनवानी, कर्मचारी रोहित कुमार, बसंत कुमार और मूलचंद कुर्रे सहित ग्रामवासी एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

____________

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.