April 18, 2026

मार्शल आर्ट के महान फनकार और बेताज बादशाह थे ब्रूसली

CG PUBLIC TIMES

“मार्शल आर्ट के महान फनकार और बेताज बादशाह थे ब्रूसली”

(85 वां जयंती मनाया गया)

जांजगीर–विश्व मे मार्शल आर्ट्स के महान खिलाड़ी एवं हॉलीवुड के अभिनेता मास्टर ब्रूसली का 84 जन्मदिन एवं कराटे प्रदर्शन का आयोजन जिला कराटे संघ जांजगीर चाम्पा, सेल्फ़ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 27 नवम्बर बुधवार को हाई स्कूल मैदान जांजगीर में मनाया गया,कार्यक्रम के मुख्यतिथि संस्था प्रमुख प्रिंसिपल ऑफ कराटे शिहान वरुण पाण्डेय के उपस्थिति में हुआ उन्होंने ब्रूसली के जींवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रूसली अगस्त 1964 से अमेरिका में होने वाली विश्व के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में 9 बार मतलब जींवन पर्यंत विश्व चेम्पियन रहे,27 नवम्बर 1940 को जन्म के पश्चात बाल्य अवस्था से ही संघर्षमय जींवन के बावजूद 12 वर्ष की उम्र से मास्टर ईप मेंन के सानिध्य में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेकर विश्व का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिए,शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र में डिग्री हासिल किए,उनके लाइब्रेरी में 2000 से अधिक मार्शल आर्ट्स की पुस्तकें मौजूद रहती थी,उन्होंने अनेकों मार्शल आर्ट्स फिल्मों में हैरतअंगेज भूमिका निभाए, ब्लैक ड्रेगन, गेम ऑफ़ डेथ, इंटर ऑफ ड्रेगन, चाकू मास्टर आदि प्रमुख हैं, मास्टर ब्रूसली की मृत्यु 20 जुलाई 1973 को रात 11 बजे हांगकांग के एलिजाबेथ अस्पताल में हो गया।

कला के प्रति समर्पण, प्रदर्शन प्रियता, विद्युत की तरह गति और मारक क्षमता ही हम सबको इस कला के प्रति आकर्षित करती है, विश्व पटल पर उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि उनके अंतिम यात्रा में 20,000 लोग शामिल हुए थे और 13000 पुलिस वालो की काफिले ने घेरा बनाकर उन्हें अपनी अंतिम सलामी देकर श्रध्दांजलि अर्पित किए थे,वरुण पाण्डेय ने कहा कि लगभग निर्जीव हो चुकी मार्शल आर्ट्स, कुंगफु, कराटे, बॉक्सिंग की इस कला को जीवन प्रदान करने का श्रेय ब्रूसली को ही जाता है, यद्यपि आधुनिक मार्शल आर्ट्स सेल्फ़ डिफेंस का जनक और आज तक का सर्वश्रेष्ठ फनकार हमारे बीच नहीं है, भरी जवानी में ही काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया फिर भी प्रत्येक मार्शल आर्टिस्ट के हृदय में वे हमेशा बसे हुए हैं, मार्शल आर्ट्स के लिए की गई ब्रूसली की सेवाओं के लिए न केवल मानव समाज उन्हें सदैव याद रखेंगे बल्कि इस कला के पुजारी उन्हें युग युग तक याद करते रहेंगे, इस अवसर पर मुख्य महिला कोच एवं राज्य कराटे संघ यू एस के छत्तीसगढ़ के सचिव सेंसेई रूखमणी रानू, कराटे वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज दास,सचिव सेंसेई वीरेंद्र डडसेना, कुमार गौरव,राजेश चक्रधारी, वेणु मंजूरी,शालू प्रेमी, वामिनी साहू, काजल साहू, किशन साहू, रेणुका कुम्भकार, निशि धीवर, नेहा यादव, गीता बरेठ, अश्वनी श्रीवास, कविता खूंटे, वैभवी सिंह सिसोदिया, लवली महंत, सिम्मी यादव,सहित बड़ी संख्या में कराटे कोच एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे, उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रमुख अरुण कश्यप ने दिए।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.