April 18, 2026

साहू समाज का तहसील बिलाईगढ का निर्वाचन हुआ संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने मेंदराम साहू 

CG PUBLIC TIMES

साहू समाज का तहसील बिलाईगढ का निर्वाचन हुआ संपन्न, निर्विरोध अध्यक्ष बने मेंदराम साहू

 

बिलाईगढ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में साहू समाज के पदाधिकारी का निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। बात करें बिलाईगढ़ तहसील की तो यहां निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। बिलाईगढ़ तहसील में नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष मेंदराम साहू बने है। अध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था इसके बाद आपसी तालमेल जमाया गया और चार लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। वहीं उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सिया साहू, संगठन सचिव पुरुष सहदेव साहू, संगठन सचिव महिला संतोषी साहू भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके बाद सभी पदाधिकारी को साहू समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मेंदराम साहू ने कहा कि आप लोगों ने मुझे इस पद पर बैठाया है मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि यह बड़ी जिम्मेदारी जो मुझे मिली है मैं उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करुंगा और आप सभी के सहयोग से ही समाज को आगे बढ़ाने में काम करूंगा जिस प्रकार से आप लोगों का सहयोग मिला आगे भी इस प्रकार से सहयोग मिलता रहे हम सब मिलकर हमारे समाज को उन्नति की ओर ले जाएंगे । कार्यक्रम को निर्वाचन अधिकारी कामता साहू, सह निर्वाचन अधिकारी कोमल साहू, निर्वाचन समन्वयक समिति के सदस्य द्वारिका साहू, जिला संरक्षक पंचराम साहू, लोकनाथ साहू, संतोषी साहू, दशरथ साहू और सहदेव साहू ने भी संबोधित किया जिसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.