April 18, 2026

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 17.51 करोड़ रू. का भुगतान पूर्ण

CG PUBLIC TIMES

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 17.51 करोड़ रू. का भुगतान पूर्ण

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश एवं विशेष मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 17.51 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुुका है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष निर्देशानुसार और कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 03-12-2025 को निर्धारित एफ.आर.पी. राशि 329.05 में से राशि रू. 200 रू. प्रति क्विंटल के मान से प्रथमतः दिनांक 30-11-2025 तक गन्ना बेचने वाले 2596 किसानों को राशि रू. 6.53 करोड़ का भुगतान किया गया था। उक्त 2596 कृषकों को शेष अन्तर की राशि रू. 129.05 का भुगतान दिनांक 11-12-2025 को कर दिया गया। इस प्रकार शक्कर कारखाना द्वारा दिनांक 30-11-2025 तक विक्रय करने वाले किसानों को संपूर्ण राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त कारखाना द्वारा दिनांक 07-12-2025 तक भी विक्रय करने वाले 1966 किसानों को संपूर्ण राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। इस प्रकार भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा इस पेराई सीजन 2025-26 में आज दिनांक तक 17.51 करोड़ का भुगतान भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफ.आर.पी. 329.05 के मान से किसानों को उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। इस प्रकार तत्काल संपूर्ण राशि प्राप्त होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष व्याप्त है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक श्री जीएस शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 62020 मे.टन गन्ने की पेराई कर अब तक 58800 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।

किसानों के लिए अपील

कारखाना प्रबंधन ने गन्ना किसानों से अपील की गई है कि गन्ना उत्पादक किसान कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे रिकव्हरी प्रतिशत में वृद्वि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.