संत गुरु घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिला एकता और मानवता का प्रेरणा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
CG PUBLIC TIMES
संत गुरु घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिला एकता और मानवता का प्रेरणा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए ग्राम दसरंगपुर खुर्द में कई कामों का मिला स्वीकृति
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम दसरंगपुर खुर्द में आयोजित संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती में हुए शामिल आपको बता दें कि 18 दिसम्बर 2025 ।संत शिरोमणि गुरु घासीदास की 269वी जयंती के पावन अवसर पर ग्राम दसरंगपुर खुर्द में श्रद्धा भक्ति के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु घासीदास के आदर्शों को नमन करते हुए जैतखाम में विधिवत पूजा कर फूल माला अर्पित किया उन्होंने संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के विचार को बताया कि मनखे मनखे एक समान आज भी समाज को समानता और मानवता का संदेश देते हैं इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों से भेट मुलाकात कर हाल चाल जाना और इस दौरान ग्राम दसरंगपुर खुर्द में मंगल भवन शीशी रोड मां शीतला मंदिर में बाउंड्री वाल की घोषणा की साथ ही साथ पंचायत के कई कार्यों की जानकारी ली दसरंगपुर से जुड़े हुए ग्राम परसाहा को नेशनल हाईवे 30 में जोड़ने वाले रोड की भी जानकारी ली इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गणपत बघेल जनपद उपअध्यक्ष गणेश तिवारी अमित वर्मा जयराम साहू जगन्नाथ वर्मा सहित ग्राम पंचायत सरपंच सचिव पंचगण एवं क्षेत्रवासी ग्रामवासी मौजूद रहे।

