कबीरधाम _पोड़ी चौकी पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को दिया जा रहा है जानकारी
कबीरधाम _पोड़ी चौकी पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को दिया जा रहा है जानकारी
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल की दिशा निर्देशन पर चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण साव की निर्देश में पोड़ी चौकी पुलिस के द्वारा गन्ना ले जा रहे किसानों एवं वाहन चालकों को सुविधा और असुविधा को लेकर जानकारी लगातार समय पर दिया जा रहा है और गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों को रात में होने वाली दुर्घटना के बारे में जानकारी

दिया गया एवं ट्रेक्टर में भरी हुई गन्ने में लाल कलर की झंडा एवं रेडियम लगाकर चलने की समझाईस दिया गया यातायात पुलिस की इस पहल में करीब 100 झंडे और रेडियम लगाए गए । चालकों को पुलिस के द्वारा बताया गया कि झंडे और रेडियम लगाकर चलने से रात में किसी भी गाड़ी से आने वाले चालकों को दूर से साफ व स्पष्ट दिखाई पड़ेगा जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं होगा । साथ ही बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दिया गया।यह पहल पोड़ी चौकी पुलिस के द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। जो कि एक सराहनीय पहल है।

