April 19, 2026

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी जी सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात

*भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी जी सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस अवसर पर जिले के पांडातराई मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का गंभीरता पूर्वक श्रवण किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी ने पांडातराई महिला मंडल की कार्यकर्ताओं बहनों के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है और समाज व राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं बहनों द्वारा जिलाध्य क्षविजयलक्ष्मी तिवारी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर पांडातराई मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष उत्तर साहू, मधु सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरिता राजपूत, भगवती कुंभकार, पार्षद रितु मिश्रा, बिंदु साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सोनी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, सभापति सुशील गुप्ता, रामू पांडे, पार्षद सावित्री चंद्रवंशी, रामकुमार सोनी एवं अखिल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.