April 19, 2026

संयुक्त दल ने व्यापारी को 40 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते हुए वाहन सहित किया जप्त

*संयुक्त दल ने व्यापारी को 40 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते हुए वाहन सहित किया जप्त*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*जिला खाद्य अधिकारी मुंगेली एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) लोरमी के निर्देशन में खाद्य निरीक्षक मनोज साहू, राहुल श्रीवास एवं सहकारिता निरीक्षक मुकेश राजपूत के संयुक्त दल* तथा जिला बिलासपुर के दल द्वारा अंतरजिला धान व्यापारी दिनेश राज पिता जोहन सिंह राज, निवासी – डिंडौरी को गाड़ी क्रमांक – CG04QP8816 में 100 बोरी (40 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते ग्राम चंगोरी तहसील कोटा जिला बिलासपुर में जप्त कर, कोटा पुलिस थाने में सुपुर्द किया गया।

 

इस कार्यवाही में कोटा नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर व मंडी समिति बिलासपुर के कर्मचारी रहे।

इस कार्यवाही में कवर्धा जिला के सहायक खाद्य अधिकारी अनिल वर्मा का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.