ग्राम पोड़ी में अटल युवा क्रांति गौ सेवा प्रथम एवं मैया सेवा टीम के द्वारा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया
*ग्राम पोड़ी में अटल युवा क्रांति गौ सेवा प्रथम एवं मैया सेवा टीम के द्वारा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।*
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
ग्राम पोड़ी में आज रविवार 11/01/2026 को गौ माता औषधालय पोड़ी में जो 32 ग्रामों का एक मात्र औषधालय है। जो कि आज भी जर्जर भवन मे संचालित हो रहा व परिसर के आस पास कचरो से भरा पड़ा है पीछे कीचड़ और सामने कूड़ा पड़ा हुआ है पीछे का बाउंड्री वाल गिरा हुआ है।
जिसका अभी तक कोई भी गौ सेवा अधिकारी की जानकारी में नहीं है।देख भाल के अभाव में ग्राम पोड़ी के गौ औषधालय खंडार की तरह पड़ा हुआ है ।

आपको बता दें कि गौ चिकित्सक 32 गांवों में मात्र एक ही चिकित्सक के देख भाल में ही चिकित्सक कार्य नियोजित किया जा रहा है।जिस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस रविवार साप्ताहिक स्वच्छता गौ औषधालय पोड़ी मे साफ सफाई का काम किया गया व (मुक्ति) धाम वार्ड 04 में पुलिया के पास साफ सफाई का कार्य किया गया।साथ ही देशी शराब दुकान के पास रोड़ में पड़ा कचड़ा की सफाई किया गया।इस सफाई अभियान में बोडला जनपद के उपाध्यक्ष
नंद श्रीवास के मार्ग दर्शन में और समाज सेवा भाव से सामाजिक सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की साफ सफाई का कार्य किया गया ।
जिसमे गौ औषधालय पोड़ी के पूरे स्टाप ,सेवा भावी अटल युवा क्रांति पोड़ी गौ सेवा प्रथम व मैया सेवा टीम ग्रामीण क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

