April 19, 2026

थाना भटगांव पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 04 जुआडीयान को किया गया गिरफ्तार

CG PUBLIC TIMES

 

● *थाना भटगांव पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 04 जुआडीयान को किया गया गिरफ्तार*

 

● *आरोपीयो के कब्जे से व फड से 7000रू एवं 52 पत्ती तास को किया गया जप्त*

 

पुलिस कप्तान अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा शराब जैसे अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश दिए गए ,जिसके पालन में थाना प्रभारी उप निरी शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में भटगांव के शीशम चौक के पास जुआ खेलते 04 जुआडीयान को किया गया गिरफ्तार

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16, जनवरी, 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि नगर पंचायत भटगांव के शीशम चौक के पास, 52 पत्ती ताश से रूपए पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं की,सूचना पर भटगांव के शीशम चौक के पास, घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया, जिसे कुछ जुआड़ीयान पुलिस को देखकर मौके से भाग गए,तथा 04 जुआडीयान काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे गए। *आरोपीयान 01 ईश्वर श्रीवास पिता रंगीला साकिन भटगांव*

*(2) उज्जवल चौहान पिता राम प्रसाद चौहान वार्ड नंबर 7 भटगांव*

*(3) लक्ष्मी नारायण माली पिता रामलाल माली वार्ड नंबर 7 भटगांव*

*(4) दिनेश केवट पिता विश्राम प्रसाद वार्ड नंबर 7 भटगांव*

के कब्जे से एवं फड़ से नकदी रकम 7000 रू एवं 52 पत्ती तास कीमती 7000 रु को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 (2)के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

 

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा प्रधान आरक्षक मोहन बजाज आरक्षक पवन बंजारे,लक्ष्मीकांत तान्जय,राजेंद्र चंद्रा,घनश्याम डड़सेना, एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.