स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया
CG PUBLIC TIMES
बिलाईगढ़ । स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया

प्राप्त समाचार के अनुसार स्वास्थ संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वास्थ्य सयोंजक कर्मचारी संघ की स्थापना दिवस 28 फ़रवरी को जिला बलौदा बाजार में स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुहेला में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। और भर्ती मरीजों की शीघ्र स्वास्थ की कामना किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ( ssks) विजय कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष (महिला) सिमगा श्रीमती वंदना वर्मा, लता चंद्राकर , धनेश्वर सेन,योगेश्वर प्रसाद साहू , थकेश वर्मा, दिनेश मंडले एवं हेल्थ फेडरेशन से dr एम एल ध्रुव सर सहित ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

