April 19, 2026

एकदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न

एकदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर में एक दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में माध्यमिक शाला सिंगारपुर के 54, माध्यमिक शाला गांगपुर से 10, माध्यमिक शाला बड़ौदा कला से 10, हाई स्कूल बडौदा कला से 10, तथा हाई स्कूल दैहानडीह से 10 बच्चों ने भी भाग लिया।

प्रशिक्षण की शुरुआत स्काउट गाइड ध्वज फहरा कर की गई।

प्रशिक्षक दल के तौर पर उपस्थित भोरमदेव ओपन रोवर क्रू एवं मां सिंहवाहिनी ओपन रेंजर टीम कवर्धा के रोवर्स रेंजर्स कुश साहू, मितेश मिश्रा, माध्यमिक शाला सिंगारपुर की गाइड कैप्टिन चेतना मिश्रा और शीतला साहू ने शाला के स्काउट मास्टर ईशाक मोहम्मद खान के साथ मिलकर सभी बच्चों को दो बेस में बाँटकर स्काउटिंग की सामान्य जानकारी, प्रार्थना, ध्वज गीत, इतिहास, आधारभूत तत्व, गणवेश, ड्रिल, सैल्यूट, विभिन्न करतल ध्वनियाँ, निनाद, एक्शन सांग्स, प्राथमिक उपचार के कुछ तरीके, स्ट्रेचर बनाना व कुछ पट्टियां बांधना आदि सिखाए गए।

शिविर में लोहारा मंडल अध्यक्ष (भाजपा) लालाराम साहू मुख्य अतिथि व संस्था प्रधान एस. के. कामले अध्यक्ष के, भूमिका में रहे।

शिविर में संकुल प्रभारी (दैहानडीह) ऋषि कुमार ठाकुर, शिक्षक- शिक्षिका रामनारायण दुबे, प्रतिभा श्रीवास्तव, टिकेश्वर साहू, सौरभ श्रीवास्तव, दिनेश निषाद, प्रेमदास झरिया, चंद्रभान ठाकुर, माध्यमिक शाला स्टॉफ रामप्रसाद शर्मा, सेवकराम साहू के साथ जनप्रतिनिधि मनीराम छेदावी, बैसाखू पटेल, दयालू पटेल ने अपनी उपस्थिति दी।

अंत में प्रातः 10 बजे से संध्या 06 बजे तक चलती हुई यह प्रशिक्षण शिविर ध्वज अवतरण के साथ पूर्ण हुई।

सभी प्रतिभागियों तथा अतिथियों ने शिविर के सफल संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार कि शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.