April 19, 2026

गौ सेवकों के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त

*गौ सेवकों के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल हुआ समाप्त*

 

प्रशासन के द्वारा तीन बिंदुओं को पूरा करने का दिया गया आश्वासन*

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा _आपको बता दें कि गौ सेवकों के द्वारा गौ माता की सुरक्षा व संवर्धन के लिए किया जा रहा था भूख हड़ताल जिसमें भारी मात्रा में गौ सेवकों की रही भागीदारी यह भूख हड़ताल गौ माता को बचाने व गौ माता को वर्तमान में जो तकलीफ मिल रही है।उनकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा था। हम सब अपने परिवार के साथ सुख और चेन से बसर कर रहे हैं।

वहीं हमारी गौ माता गली गली सड़को पर भटक रही है।हमारी गौ माता कभी किसी के द्वारा मारने पर बिलख रही है तो कभी सड़को में हादसों का शिकार हो रही हैं।जिनकी सुरक्षा के लिए गौ सेवकों के द्वारा किया गया था भूख हड़ताल।जिसमें महज 24 घंटे के अंदर ही प्रशासन के द्वारा किया मांगों को पूरा गौ सेवकों के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नायब तहसीलदार के द्वारा तीन बिंदुओं की मांग को पूरा करने की आश्वाशन दिया गया गौ सेवकों को मिठाई खिलाकर तुड़वाया गया भूख हड़ताल जिससे गौ सेवकों में भरी उत्साह देखने को मिला । गौ माता की सेवा एक परम पुनीत कार्य में जिसमें हमारे सभी गौ सेवक भाई पहुंचकर अपनी उपस्थित दर्ज कराई।

साथ ही साथ गौ सेवकों ने आम जन से भी यह भी अनुरोध किया कि आप सभी से निवेदन है गौ माता की सुरक्षा व संवर्धन के लिए जितना हो सके गौ माता को बचाने के गौ सेवा में समर्थन करे ।

 

*मुख्य मांगे:-*

1.कवर्धा जिला के सभी डंपिंग स्थान पर बाउंड्री वॉल हो और पूरे छत्तीसगढ़ में पॉलीथिन बंद हो।

 

2. गौ अभ्यारण्य सरेखा जैतपुरी को शीघ्रता से पूर्ण करे तथा भोरमदेव कोरिडोर में सम्मिलित किया जाए।

 

3. जिला के सभी ब्लॉकों में एक-एक सर्व सुविधा युक्त गौ मुक्ति धाम का निर्माण।

 

4. जिला में 24×7 सर्व सुविधा युक्त गौ व जीव चिकित्सालय तथा गौ सेवको को आपातकालीन दवाइयां प्रदान किया जाए।।

5. सिंघनपुरी से पोड़ी,बोड़ला, कुसुमघटा के बीच के गांव के लिए एक गौ एम्बुलेंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.