April 19, 2026

कवर्धा के जोराताल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन,मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने एवं किसानों की धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग

*कवर्धा के जोराताल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन,मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने एवं किसानों की धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*कवर्धा* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कवर्धा के ग्राम जोराताल में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन और सांकेतिक चक्का जाम किया गया। यह आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किया गया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कवर्धा कांग्रेस के अध्यक्ष होरीराम साहू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की वर्तमान तिथि को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि कई किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सरकारी कर्मचारी किसानों के धान को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे हैं।

ब्लाक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा के नाम बदले जाने को लेकर एक दिवसीय चक्का जाम और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया हैं,जिस प्रकार महात्मा गांधी जी का नाम बदलकर वीवी जी राम जी रखा गया हैं,इस माध्यम से ग्रामीण जनता को धोखा देने का काम किया जा रहा हैं,60 प्रतिशत केंद्र की राशि और 40 प्रतिशत राज्य की राशि राज्य के पास वैसे पैसे नहीं है जो मनरेगा का भुगतान किया जा सकें,इन परिस्थितियों में अगर काम करते भी हैं,मजदूर तो 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा डाली जाएगी और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार के पास पैसे होने के कारण नहीं डाल पाएगी और इस पैसे के लिए मजदूर भटकेंगे,ऐसे में मजदूर काम नहीं करेंगे और मनरेगा बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगा,हम मांग कर रहे हैं कि नाम का संशोधन नहीं किया जाए और 90 प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार दे जिससे लोगों को फायदा हो सकें और सुविधा मिल सकें।

वहीं शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नारायणी टोडर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया गया हैं,इसके साथ ही इसमें कई परिवर्तन किए गए हैं,इसके बाद से लगातार कांग्रेस द्वारा इसको लेकर विरोध जताया जा रहा है और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और नाम बदले जाने के साथ ही इसमें किए गए परिवर्तन को लेकर विरोध जताया गया।

 

धरना प्रदर्शन को गोपाल चंद्रवंशी,प्रदीप चंद्राकर,नंदराम पटेल, संतोष यादव, विनोद चंद्रवंशी,सत्येंद्र वर्मा,हीरा दास राय,आकाश केशरवानी भुनेश्वर पटेल,वाल्मीकि वर्मा,गिरधर लहरें,एवं कार्यक्रम का संचालन लेखा राजपूत ने किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से होरीराम साहू पूर्व अध्यक्ष कवर्धा कांग्रेस,अशोक सिंह ठाकुर अध्यक्ष शहर कांग्रेस, मणिकांत त्रिपाठी ब्लाक अध्यक्ष कवर्धा ग्रामीण,श्रीमती सीमा अनंत अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती नारायणी टोडर शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, गोपाल चंद्रवंशी संगठन महामंत्री,तुकाराम चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, नंदराम पटेल मंडल अध्यक्ष नेवारी,प्रदीप चंद्राकर,नंदराम पटेल, संतोष यादव, विनोद चंद्रवंशी,सत्येंद्र वर्मा,हीरा दास राय,आकाश केशरवानी भुनेश्वर पटेल,वाल्मीकि वर्मा,गिरधर लहरें,एवं लेखा राजपूत, सोमिल चंद्राकर, मनोज चंद्रवंशी,बालाराम, किशन बंजारे, मनोज चंद्रवंशी,मनोज, चंद्रहास बंजारे, पनचू कोसरिया,जितेन्द्र मानिकपुरी, शिवप्रसाद,सुखनंदन बर्मन, गोकुल साहू,धनेश पाली ख़िराम साहू, अजय वर्मा सुरेश वर्मा राजू मिरज, मुकेश जांगड़े, रामायण सिन्हा, नरेन्द्र धुर्वे, पदुम सेन, हेमचंद साहू, जितेन्द्र साहू, संजय धुर्वे, गंगाप्रसाद, जयंत जायसवाल,हरि पटेल, सुरेश पटेल, लाल पटेल, यशवंत मरकाम, मेहुल सत्यवंशी, नरेन्द्र वर्मा, सुखदेव चंद्रवंशी, हेमलाल चंद्रवंशी, श्रीमती लीला देवी पोरते, सीता धुर्वे,सीमा निर्मलकर,रचना कोसले,शिवा बंजारे,दोगेन्द्र सेन,पवन चंद्रवंशी,मूरीत चंद्रवंशी, भोलाराम चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी,रोशनी खान, भीषम पाण्डे,भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.