ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ स्कूल की 22 वीं वर्षगांठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
CG PUBLIC TIMES
*ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ स्कूल की 22 वीं वर्षगांठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न*
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठित संस्था ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में स्कूल की 22 वीं वर्षगांठ पर शाला वार्षिकोत्सव का आयोजन नवीन शाला भवन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के फाउंडर और ज्ञान प्रसार सेवा समिति के अध्यक्ष आर एस बघेल और शाला के प्राचार्य एस के बघेल द्वारा मां शारदे , छत्तीसगढ़ महतारी और देश के महापुरुषों का पूजा अर्चना के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामनारायण देवांगन द्वारा मां भारती और देश के अमर शहीदों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञान वर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शाला परिवार सहित बधाई दिए। उन्होंने कहा , भारत में छत्तीसगढ़ राज्य पर शिक्षा का असर उत्तरोत्तर उन्नति में है। क्षेत्र वासियों को इस सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में तीन नए शासकीय विद्यालय उपलब्ध कराने हेतु जिला कलेक्टर को प्रस्ताव भेजा है जो निकट भविष्य में जल्द ही बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें सैनिक स्कूल , नवोदय विद्यालय और पी एम विद्यालय प्रमुख है।
ज्ञान विज्ञान विद्यालय द्वारा क्षेत्र को गुणवत्ता मूलक शिक्षा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में उपलब्ध कराने के लिए मुक्त स्वर से बधाई दिए और उनके 22 वर्षों के अनेक उपलब्धियों से भरा ऐतिहासिक पल की सराहना किए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी और विशिष्ट अतिथियों के हाथों से संस्था द्वारा मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमे 12 वी बोर्ड से विगत वर्ष के टॉपर छात्र गोकुल प्रसाद पिता कमलेश प्रसाद 86 .8 प्रतिशत, कु प्राची जायसवाल पिता रामकृष्ण कुमार 83.3 प्रतिशत, राहुल पटेल पिता बसंत कुमार पटेल 78.6 प्रतिशत कक्षा 10 बोर्ड से सौरभ देवांगन पिता रमेश कुमार 93.8 प्रतिशत , रतन देवांगन पिता धर्मेंद्र देवांगन 85.67 प्रतिशत और स्नेहा देवांगन 84.84 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा संस्था के अन्य सभी कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिनमे कक्षा 11 वी से कु जाह्नवी यादव 96 प्रतिशत, कु प्राची जायसवाल 96 प्रतिशत, कक्षा 9वीं से महजबीन 97 प्रतिशत, कु नेहा साहू 98 प्रतिशत , कक्षा 8 वीं से जया साहू 92 प्रतिशत , सतीश कुमार बंजारे 94 प्रतिशत, कक्षा 7 वीं से प्रभाकर पटेल 96 प्रतिशत, भावेश साहू 86 प्रतिशत, कक्षा 6 वीं से साहिल कुमार 93 प्रतिशत, तरविंद भास्कर 70 प्रतिशत, कक्षा 5 वीं से आर्यन 97 प्रतिशत, राधिका पटेल 95 प्रतिशत मधु हिरवानी 93 प्रतिशत के अलावा कक्षा नर्सरी से 4थी तक के सभी टॉपर को भी सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि रामनारायण देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बिलाईगढ़ ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा को मानव विकास के सबसे शक्तिशाली उपहार बताते हुए कहा ज्ञान विज्ञान विद्यालय बिलाईगढ़ से शिक्षा , खेल और अन्य प्रतियोगी परीक्षा , प्रतिभावान स्कॉलरशिप , मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन राशि के विजेता विद्यार्थियों का लगातार उपलब्धि इसके समर्पित सेवा भाव को दर्शाता है। इसके लिए संस्था परिवार को विशेष बधाई। यहां कम शुल्क पर ग्रामीण और शहरी बच्चों को गुणवत्तामूलक शिक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराना काबिले तारीफ है। मैं संस्था के सभी शिक्षकों को भी और अच्छे से शिक्षा प्रदान करें इस बात के लिए आह्वान करता हूं क्योंकि एक अच्छी शिक्षा ही हमारे बच्चों को आज के प्रतिस्पर्धा के युग में उन्हें आत्मनिर्भर और सफल बनाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित डा के डी भास्कर व्याख्याता, पत्रकार राजकुमार जांगड़े, और मनोजबाई खूंटे पूर्व सरपंच सूती उर्कुली ने भी संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके पढ़ाई के प्रति लगन और समर्पण को आज के बच्चो को आत्मसात करके चलने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार बघेल और संचालक बी आर बघेल ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी
प्रतिभागियों को लेखनी और नगद राशि भेंट कर सम्मानित किए।
कार्यक्रम ” ज्ञान तरंग” 2026 को पांच भागों में प्रस्तुत किया गया जिनके संचालन क्रमशः संस्था के शिक्षिकाएं अन्नपूर्णा साहू व्याख्याता अंग्रेजी , सुमन रात्रे व्याख्याता जीव विज्ञान तथा विद्यार्थियों में हर्ष वर्धन साहू, देवेंद्र देवांगन,कु जाह्नवी यादव , कु कुसुम साहू और कु कविता साहू ने संचालित किए।
कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा की भीड़ से पुरस्कारों की बारिश होती रही। संस्था के सम्मानित शिक्षकों में उप प्राचार्य कविता शर्मा , ओंकार सिंह मनहर , बसंत पटेल , हीरादास मानिकपुरी , कृष्ण कुमार , अंजू बघेल , चुनेश जायसवाल , ललिता टंडन , राधा जायसवाल , सहोदरा साहू , चित्रलेखा साहू , प्रेमलता निषाद , मधु रात्रि, सतीश साहू , दिनेश बंजारे , साकेत जायसवाल , पूर्णिमा लहरे , सरोज साहू और कौशिल्या साहू शामिल है। “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2026” का अवार्ड कु वसुंधरा साहू 12 वी और कु माधवी मनहर 10 वीं को दिया गया जबकि “बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर” का अवार्ड रोशनी देवांगन को दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेस्ट समूह नृत्य के लिए प्रथम इनाम “पंथी रीमिक्स” और द्वितीय इनाम “ड्रग्स एडिक्शन” तथा तृतीय इनाम “सेव द वॉटर” को दिया दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मैडल से सम्मानित किया गया।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आर एस बघेल ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश के सभी महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों , गणमान्य नागरिकों और अन्य अतिथियों को देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनकर आदर्श जीवन की पहचान बनाकर जीने के लिए प्रेरित किया।
फरवरी से 10 वी, 12 वी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है इसकी अच्छे से तैयारी हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने अपने अहम भूमिका अदा करने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद देकर सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

