थाना भटगांव पुलिस द्वारा शराब कोच्चियों पर लगातार कार्यवाही ग्राम सलोनीकला में छापामार कार्यवाही कर 01शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
CG PUBLIC TIMES
*▪️थाना भटगांव पुलिस द्वारा शराब कोच्चियों पर लगातार कार्यवाही*
*▪️ ग्राम सलोनीकला में छापामार कार्यवाही कर 01शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*
▪️ *आरोपी से 08 लीटर हाथभट्टी की कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में दिनांक 04,02,26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सलोनीकला के जया जटवार नाम कि महिला अपने घर बाड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ को साथ लेकर रेड कार्यवाही कर अवैध महुआ शराब, हाथ भठ्ठी का,बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया।

*आरोपी जय जटवार पति शत्रुघ्न जटवार ग्राम सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी प्र.आर. श्रवण बारिया प्र.आर.एकराम सिदार आर. अशोक साहू,सतपाल सिंह म.आर मोहन सिदार समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

