April 19, 2026

ज़िले के 55 हजार 500 से अधिक ग्रामीणों ने जाना उनके रोजगार का अधिकार है सुरक्षित

*ज़िले के 55 हजार 500 से अधिक ग्रामीणों ने जाना उनके रोजगार का अधिकार है सुरक्षित।*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी योजना,प्रधानमंत्री आवास एवं क्यूआर कोड के उपयोग सहित आजीविका डबरी पर ग्रामीणों से संवाद।*

 

कवर्धा- 07/02/2026, कबीरधाम जिले के 437 ग्राम पंचायतो में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे 55599 ग्रामीणों को विकसित भारत गारंटी फ़ॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत उनके रोजगार के अधिकार सुरक्षित होने, समय पर मजदूरी भुगतान मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास,आजीविका डबरी के फायदे सहित ग्रामीणों को होने वाले लाभ के विषय में रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर संवाद स्थापित कर जानकारी दी गई। वनांचल ग्राम पंचायत सेंदुरखार,महीडबरा,पोलमी पंडरीपानी, भेलकी, छुही, अमनआरा, बाकी,खड़ौदाखुर्द से लेकर सूरजपुरा जंगल, दानीघटोली लाखाटोला, सिल्हाटी,धर्मगढ़ एवं तालपुर सहित जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो में रोजगार दिवस का आयोजन कर 1 अप्रैल 2026 से प्रत्येक पंजीकृत परिवारों को 100 के बजाय 125 दोनों का रोजगार, एक सप्ताह अथवा अधिकतम 15 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान होने तथा समय पर मजदूरी भुगतान नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अधोसंरचना विकास, ग्राम सभा द्वारा पंचायत के कार्यों का चयन, क्यूआर कोड का उपयोग करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से उनके आवास निर्माण पर चर्चा कर योजना की जानकारी दी गई।

 

इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद 1 अप्रैल 2026 से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी योजना प्रतिस्थापित हो जाएगा। नई योजना में ग्रामीणों को पहले की अपेक्षा और अधिक अधिकार संपन्न बनाते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतो में किया जाता है। इस अवसर पर योजना के विषय में ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है ताकि सभी ग्रामीण अपने अधिकारों को अच्छे से समझ सके। ग्राम सभा को मिले अधिकार निर्माण कार्यों की पहचान और ग्राम विकास की रूपरेखा इन्हीं सब अवसरों पर ग्रामीण मिलकर चर्चा कर तय करते हैं

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आज की स्थिति में महात्मा गांधी नरेगा योजना से 55599 ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है तथा जिले के 437 ग्राम पंचायतो मे 3820 कार्य प्रगति पर है।कार्यस्थलों में ग्रामीण जब अपना कार्य पूरा कर लेते हैं तब उनसे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नई योजना के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को अन्य विभागीय योजना के अभिसरण से मिलने वाले लाभ जिसमें प्रमुख रूप से खाद्यान्न सहायता हेतु राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की व्यवस्था एवं आजीविका संवर्धन के लिए पशु शेड, मुर्गी पालन शेड, आजीविका डबरी सहित अन्य कार्यों पर व्यापक जानकारी और सभी अधिकारों के विषय में ज्ञानवर्धन किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि जिला के सभी मैदानी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सहभागिता से रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन महात्मा गांधी नरेगा के कार्यस्थल, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण स्थल एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया है। प्रदेश में वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के जन जागरूकता, आवास निर्माण, योजना में जवाबदेही और पारदर्शिता हेतु नवाचार क्यूआर कोड स्कैन,आजीविका डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहन की दृष्टि से यहां आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.