April 18, 2026

जेल यात्री यादराम हिरवानी का किया सम्मान ।

CG PUBLIC TIMES 

 

जेल यात्री यादराम हिरवानी का किया सम्मान ।

 

 

बिलाईगढ़ । जिला बलौदाबजार में दस जून की घटना में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी की जमानत पर रिहाई होने बाद विभिन्न जगहों पर लगातार सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मान किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अमर गुफा गिरौदपुरी धाम में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जैतखाम को 15/16 मई 2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसके सही आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। तथा 10 जून 2024 को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की घेराव किया गया। उक्त भीड़ में समाज को बदनाम करने की नियत से असमाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया। तथा संयुक्त जिला कार्यालय को तोड़फोड़ किया गया। आग के हवाले किया गया। उक्त घटना को लेकर आनन फानन में पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को भी पकड़ लिया गया। सत्ता पक्ष को छोड़कर अन्य लोगों को गिरफ़्तार करके जेल में बंद कर दिया गया। अब माननीय न्यायालय ने जमानत के आधार पर रिहाई किया गया।जैसे ही रिहाई आदेश आया तो समाज के लोगों में उत्साह जागृत हो गया।

फिर यादराम हिरवानी की रिहाई के पश्चात लगातार 15 दिन तक जगह जगह स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस कड़ी में ग्राम पंचायत छीर्रा में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके पहले नगर पालिका बलौदाबजार, नगर पंचायत पलारी, ग्राम बलौदी, पेंड्राबन, गिरसा, भटगांव, सहित लगभग 40 जगहों पर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.