April 18, 2026

शराब दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने   सौंपा ज्ञापन कहा कि जल्द ही सुनवाई नहीं होने पर होगी उग्र आंदोलन 

शराब दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने

 सौंपा ज्ञापन कहा कि जल्द ही सुनवाई नहीं होने पर होगी उग्र आंदोलन

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा _जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नेवारी में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को गांव के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में शराब दुकान खोले जाने का विरोध दर्ज कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि कवर्धा-बिलासपुर मार्ग पर संचालित अंग्रेजी-देशी शराब दुकान का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेवारी गांव की एक निजी भूमि को शराब दुकान के लिए चिन्हित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के तहत उक्त स्थान को अंतिम रूप दिए जाने की कार्रवाई चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन मालिक द्वारा भवननुमा ढांचा भी तैयार कर लिया गया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों के भटकने की आशंका भी जताई गई है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्तावित स्थान परिवर्तन तत्काल निरस्त कर गांव की सीमा में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें अनसुनी होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । शराब दुकान खुलने पर आपत्ति जताते हुए ग्रामीणों ने जिला पंचायत सी ई ओ एवं अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि अगर प्रशासन की ओर से जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्रांदोलन की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.