April 18, 2026

भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी पहुंचा जेल के सलाखों पीछे

CG PUBLIC TIMES

 

▪️*भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी पहुंचा जेल के सलाखों पीछे*

 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/02/26 प्रार्थी जानू केसरवानी वार्ड क्रमांक 2 भटगांव थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश किया कि इलेक्ट्रानिक व फर्नीचर का दुकान बडे तालाब के सामने है दिनांक 08.02.26 के रात्रि 09.30 बजे मैं अपने दुकान को बंद कर घर चला गया था रात्रि करीबन करीबन 03.00 बजे मुझे प्राथी के मोबाईल पर बगल का दुकानदार श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक आलोक सोनी फोन कर बताया कि गोदाम में आग लगा हुआ है तब आकर देखा तो गोदाम में आग लगा हुआ था गोदाम में रखा हुआ सामान तीन पेटी में रखा झालर लाईट, इलेक्ट्रानिक टार्च दो पेटी, स्टैंड फैन दो नग जल गया था बगल के टिकेश्वर साहू के सीसीटीव्ही कैमरा में देखने पर पता चला कि रात्रि करीबन 01.32 बजे *आरोपी दिनेश पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र 26 साल वार्ड क्रमांक 06 नगर पंचायत भटगांव थाना भटगांव* गोदाम का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर गोदाम में आग लगाया और गोदाम में रखा सामान 01 आई मी कम्पनी का एलईडी टीवी 43 इंच कीमती 20 हजार रूपये 02. एक हैवल्स कम्पनी का मिक्चर ग्राइंडर कीमती 8500 रूपये कुल किमती लगभग 28500 रूपये को चोरी कर ले गया है जिस संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना उपरांत आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर ले माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी सउनि बृजमोहन कश्यप आर घनश्याम डड़सेना भूपेंद्र साहू राहुल खूंटे खेलावन बघेल लक्ष्मीकांत तन्जय विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.