एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG PUBLIC TIMES
*▪️ भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*▪️ एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी को भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

*मामले की विवरण* दिनांक 23 जनवरी 26 को जरीये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नम्बर मोटर सायकल एस पी साईन में गांजा लेकर भटगांव की ओर जा रहे हैं कि सूचना पर थाना गेट के सामने मेन रोड भटगांव में गवाहो के समक्ष आने जाने वाले मोटर सायकल को चेक किया गया चेंकिग के दौरान एक मोटर सायकल खान कबाड़ी दुकान के सामने अपनी मोटर सायकल की गति धीमा किया जिससे पीछे बैठा एक व्यक्ती मोटर सायकल से उतर कर बस्ती तरफ भाग गया तथा बिना नम्बर का मोटर सायकल पास आने पर घेराबंदी कर रोका गया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण यादव पिता राम प्रसाद यादव उम्र 27 वर्ष साकिन मल्दी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ.ग.) का होना बताया तथा कबाडी दुकान के सामने उतर कर भागने वाले पीछे बैठा व्यक्ती के बारे में पूछने पर उसका नाम वगेश्वर वर्मा ग्राम मल्दी का होना बताया आरोपी अरूण यादव से 05 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए दिनांक 23 जनवरी 26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था, तथा मौके से भागे हुए आरोपी की लगातार पतासाजी करते दिनांक 10 फरवरी 2026 को पकडा जाकर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम वकेश्वर वर्मा पिता शोभित वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन मल्दी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ का रहने वाला बताया एवं अपना अपराध स्वीकार करते हुए विधिवत दिनांक 10 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिवकुमार धारी ए एस आई बलीराम निराला आरक्षक लक्ष्मीकांत तानजय खेलवन बघेल एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

