टेंट में काम करने वाला कर्मचारी निकला शातिर चोर 24 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी गिरफ्तार बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
CG PUBLIC TIMES
थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
24 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
चोरी गये सोने, चांदी के जेवरात नगदी रकम की शत प्रतिशत बरामदगी
टेंट में काम करने वाला कर्मचारी निकला शातिर चोर
चांदी के जेवरात कुल 800 ग्राम कीमती 179500
सोने के जेवरात कुल 06 तोला 02 ग्राम कीमती 559000/-रूपये
नगदी रकम 3000 रूपये
घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल कीमती करीब 30000/-
कुल कीमती 7,71,000/- रूपये

नाम आरोपी – कौशिक प्रधान पिता घनश्याम प्रधान उम्र 19 वर्ष साकिन अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार भांटापारा छत्तीसगढ़
प्रार्थी रामलाल साहू पिता बनियाराम साहू उम्र 58 साल साकिन नगर पंचायत पवनी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.02.26 से दिनांक 08.02.2026 तक उसके बेटी की शादी थी शादी में घर के मेहमान और खाना बनाने वाले रसोईया, कैमरा मैन, केटरीन एवं टेन्ट वाले आये थे कि दिनांक 11.02.2026 के समय करीबन 02:00-02:30 बजे मैं अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर गाडी (कार) खरीदने कसडोल गया था कि रात्रि करीबन 10:00-10:30 बजे पवनी आये, घर का ताला टुटा हुआ था, आलमारी में बैग अंदर रखे हुए सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम कुल किमती 7,41,500/- रूपये व मेरा आधार कार्ड को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ़ में अप.क्र. 30/2026 331(4), 305 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शादी में आये हुये, टेन्ट वाले, केटरीन वाले कैमरा वाले आये थे, जिन्हे बारी-बारी से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति जिसका नाम कौशिक प्रधान था वह पुलिस की पूछताछ में हडबडाने लगा और उल्टाप सीधा जवाब देने लगा था तब डॉग स्नेपर के द्वारा संदिग्ध के इर्द गिर्र चक्कर लगाने पर कौशिक प्रधान को हिकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी द्वारा पेश द्वारा पेश करने सोले के जेवरात 6 तोला 2 ग्राम कीमती 559000/- रु चांदी के जेवरात कीमती 179000/-रूपये, नगदी रकम 3000/-कुल किमती 741000/- रूपये एवं घटना में इस्तेमाल किये गये मोटर सायकल CG 22 W 3226 को आरोपी कौशिक प्रधान से जप्त किया गया है। एंव आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

उक्त मामले के आरोपी की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, एसडीओपी विजय ठाकुर बिलाईगढ के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ के तत्कालीन थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश रजक, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वर चंद्रा, चंद्रमैथी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र बघेल तथा सायबर प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री एवं डांग स्नैपर बहादुर थापा का विशेष योगदान रहा

