April 18, 2026

रद्द RC के बावजूद सड़क पर बेधड़क दौड़ रहा शासकीय वाहन, कार्रवाई पर उठे सवाल

CG PUBLIC TIMES

*रद्द RC के बावजूद सड़क पर बेधड़क दौड़ रहा शासकीय वाहन, कार्रवाई पर उठे सवाल।*

सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम

कवर्धा। भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधीन एक शासकीय वाहन का पंजीयन प्रमाणपत्र (RC) रद्द होने के बावजूद उसके सड़क पर संचालित होने का मामला सामने आया है। वाहन के पास न HSRP नंबर प्लेट न PUC सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नहीं बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार संबंधित वाहन काफी समय से उपयोग में है। ऐसे में यदि वाहन किसी दुर्घटना में शामिल होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मोटर वाहन नियमों के तहत बिना वैध RC और HSRP, PUC के किसी भी वाहन का संचालन प्रतिबंधित है। आम वाहनों के मामले में दस्तावेजों की जांच और चालानी कार्रवाई नियमित रूप से की जाती है।
इधर, इस मामले में अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे RTO और यातायात विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि नियमों का पालन सभी के लिए समान रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.