शिक्षक रामप्रसाद शर्मा को पदोन्नति पश्चात प्रधान पाठक पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माहराटोला के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया
भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा। शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंगारपुर जंगल में पदस्थ शिक्षक रामप्रसाद शर्मा को पदोन्नति पश्चात प्रधान पाठक पद पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माहराटोला के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें शाला समिति माध्यमिक शाला सिंगारपुर के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ प्राथमिक शाला सिंगारपुर के शिक्षकगण, पालकगण तथा माध्यमिक शाला व हाई स्कूल बड़ौदा कला के शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे।

साथ ही माध्यमिक शाला महराटोला से वरिष्ठ शिक्षक भागवत कौशिक जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात शाला के वरिष्ठ विद्यार्थियों कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को कक्षा सातवीं और छठवीं के छात्र छात्राओं द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कनिष्ठ छात्रों ने अपने वरिष्ठ छात्रों को भेंट स्वरूप फोल्डर दिया जो उनके आगामी समय के दस्तावेजों के संधारण में आवश्यक होंगे।
मां शारदा की तेल चित्र पर माल्यार्पण व पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपस्थित अतिथियों ने संस्था से किसी भी साथी की विदाई पर अपने गंभीर विचार रखे ।
इस क्षण को गम व खुशी के मिले जुले अनुभव वाला बताया, एक पल के लिए आँखे भी नम हो गई।
बच्चों ने भी अपने विचार रखे। बच्चों ने विदाई संबंधी नृत्य से अपनी भावनाएं प्रस्तुत की।
श्री शर्मा जी को शाल श्रीफल मोमेंटो व अन्य स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शाला के शिक्षक इशाक खान, सेवक साहू तथा मार्गदर्शन प्रधान पाठक शिवकुमार कामले ने की।

