April 18, 2026

रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई

CG PUBLIC TIMES

*रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई*

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर सरिया के तहसीलदार कोमल साहू और थाना की टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरिया थाना के सुरक्षार्थ में रखा है। यह कार्रवाई राजस्व और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर मीटिंग में नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर संजय कन्नौजे ने जिले के सभी तहसील में राजस्व और पुलिस टीम में टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने कहा गया था। उसी के परिपालन में मंगलवार और बुधवार को सरिया तहसीलदार कोमल साहू और थाना सरिया की टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 12 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। इनमें ट्रेक्टर के वाहन क्रमांक CG13L2643, CG13UE7957, 1 नया सोनालिका ट्रेक्टर आदि शामिल है।

 

यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। सरिया तहसीलदार कोमल साहू ने कहा कि इस तरह खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर संलिप्त सभी वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.