April 18, 2026

अवैध शराब बिक्री पर करारा प्रहार, कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई

*अवैध शराब बिक्री पर करारा प्रहार, कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

*थाना स. लोहारा द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु ले जा रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।*

 

*आरोपी के कब्जे से 36 पौवा देशी मदिरा प्लेन (कुल 6.480 बल्क लीटर) जप्त की गई*

 

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 24.02.2026 को थाना स. लोहारा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शांति नगर, सहसपुर लोहारा मेन रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बस के माध्यम से बिक्री हेतु ले जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

 

पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम इमरान खान पिता समशेर अली उम्र 53 वर्ष निवासी रक्से थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। आरोपी के कब्जे से एक पीले-लाल रंग के थैले में रखी 36 पौवा देशी मंदिरा प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी 180 एमएल भरी हुई शीलबंद अवस्था में कुल मात्रा 6.480 बल्क लीटर अनुमानित कीमत 2,880 रुपये जप्त की गई।

आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु परिवहन किया जाना पाया गया। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।

जप्त सामग्री सहित आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 22/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को माननीय न्यायालय कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि संदीप चौबे, सउनि बलदाउ भट्ट, आरक्षक क्रमांक 47, 711 एवं चालक आरक्षक 834 का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.