April 18, 2026

बिलाईगढ़ पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का गिधौरी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आत्मीय स्वागत किया 

CG PUBLIC TIMES

 

बिलाईगढ़ पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का गिधौरी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आत्मीय स्वागत किया

प्राप्त समाचार के अनुसार विधानसभा बिलाईगढ़ के अंतर्गत गिधौरी में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवम गमछा भेंट कर जोरदार आत्मीय स्वागत किया ,ज्ञात हो कि श्री डहरिया सक्ती जिला प्रवास पर थे इस दरमियान कार्यकर्ताओं ने गिधौरी बस स्टैंड चौक में उनका जोरदार आत्मीय स्वागत किया तत्पश्चात पूर्व मंत्री डहरिया कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए एवं क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में कार्यकर्ताओं ने आवश्यक जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री को अवगत कराया ।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनाखान युधिष्ठिर नायक, प्रदेश सचिव संदीप अग्रवाल, प्रदेश सचिव राम शंकर साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत दुबे ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हर प्रसाद साहू ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भुरवाराम गोड,भागवत मुरैना ,जगन्नाथ प्रसाद केशरवानी, बरसाती साहू ,गोपाल चतुर्वेदी ,डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता ,दिलहरन साहू ,राजू अग्रवाल ,भूषण बघेल, पिंटू धीवर, पिंटू निर्मलकर ,शैलेंद्र देवांगन के अलावा लगभग सैकड़ो कार्यकर्ता गिधौरी में उपस्थित होकर मंत्री जी से भेट मुलाकात कर स्वागत किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.