ग्राम सेमरिया में लोधी समाज की वीरांगना अवंती बाई लोधी की 168 वी बलिदान दिवस पर प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम
ग्राम सेमरिया में लोधी समाज की वीरांगना अवंती बाई लोधी की 168 वी बलिदान दिवस पर प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में 22 मार्च को लोधी समाज का प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करेंगें। इस अवसर पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सी एम विजय शर्मा सांसद संतोष पांडे पंडरिया विधायक भावना बोहरा और पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्राम और क्षेत्र के जनता भी उपस्थित होंगे।

