April 18, 2026

संभागीय सरस मेला सरदार पटेल मैदान कबीरधाम में उपमुख्यमंत्री हुए शामिल महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा

संभागीय सरस मेला सरदार पटेल मैदान कबीरधाम में उपमुख्यमंत्री हुए शामिल महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा।

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

संभागीय सरस मेला कबीरधाम, सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में उपमुख्यमंत्री हुए शामिल, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा

कबीरधाम, दिनांक 23.03.26

संभागीय सरस मेला (बिहान) में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गरिमामयी आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों का अवलोकन किया तथा महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। यह मेला न केवल उत्पादों के प्रदर्शन का मंच है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास और उद्यमिता का प्रतीक भी है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज बड़ी संख्या में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और AGEY के तहत 12 TATA MAGIC का CLF को किया गया वितरण, महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों—जैसे मिलेट उत्पाद, हस्तशिल्प, जैविक सामग्री आदि—की गुणवत्ता एवं आकर्षण की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारीगण, बिहान मिशन के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

संभागीय सरस मेला के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.