April 18, 2026

चैत्र नवरात्रि के पावन उपलक्ष में महा औघड़ रौद्र बाबा जी के दरबार में सैकड़ो लोगों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया

बिलाईगढ़ । चैत्र नवरात्रि के पावन उपलक्ष में महा औघड़ रौद्र बाबा जी के दरबार में सैकड़ो लोगों ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया ।

प्राप्त समाचार के अनुसार महा औघड़ रौद्र बाबा जी का दरबार प्रत्येक रविवार को ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में लगता है, आज चैत्र नवरात्रि के पावन महापर्व के उपलक्ष में सैकड़ो लोगों ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया साथ ही अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा भी लिया ।

लोगों की मान्यता है कि बाबा जी के दरबार से आज तक कोई खाली हाथ वापस नहीं गया है ।चाहे आपकी कितनी ही बड़ी समस्या क्यों न हो ,या कितनी ही बड़ी मनोकामना क्यों ना हो ,बाबा जी के दरबार में अवश्य ही पूरा हो जाता है इसी कारण प्रत्येक रविवार को बाबा जी के दरबार में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखने को मिलता है, और देश के कई राज्यों से श्रद्धालुगण आश्रम पहुंच रहे हैं । ज्ञात हो कि अब तक हजारों के तादात में श्रद्धालुओं के द्वारा गुरु दीक्षा लिया जा चुका है इसी तारतम्य में नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में रविवार को बाबा जी के दरबार में अनेक श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा भी लिया।

आश्रम में चल रहे गुरु दीक्षा एवं विभिन्न प्रकार के साधनाओं के संबंध में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया जा रहा है।

आज नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में दूर दराज एवम कई राज्यों से सैकड़ो के तादात में श्रद्धालुगण आश्रम पहुंच कर बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगाते हुए माथा टेका और आशीर्वाद लिया ।

 

चैत्र नवरात्रि पर रौद्र बाबा जी के दर्शन हेतु सैकड़ो श्रद्धालु आश्रम पहुंच आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.