थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही
CG PUBLIC TIMES
*▪️थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही*
*▪️ मधुबकला नाला के पास छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*
▪️ *आरोपी से कुल 20 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियाओं कार्यवाही कर,
26 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा का अजय कुमार नाम का व्यक्ति
मधुबनकला नाला के पास के भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ कर। *आरोपी अजय गोड पिता कुमार गोंड उम्र 34 साल ग्राम गिरवानी सांवरिया डेरा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिव कुमार धारी प्र. आर. मोहन बजाज आर खेलावन बघेल राहुल खूंटे समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

