April 14, 2026

मां राजोदाई मंदिर, सुरजपुरा में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

मां राजोदाई मंदिर, सुरजपुरा में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न।

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि महाष्टमी के पावन अवसर पर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में मां राजोदाई मंदिर, सुरजपुरा परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान बंधुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा, उपाध्यक्ष चुन्नी चंद्रवंशी, महामंत्री जयचंद वर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, सहकारिता प्रमुख राजू जी, जिला अध्यक्ष कवर्धा सोनी वर्मा, जिला महामंत्री राजा राम वर्मा, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा, आशीष चंद्रवंशी एवं कृष्णा साहू (राम्हेपुर) व विवेक जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर किए जाएंगे, जिससे समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक संदेश प्रसारित हो सके।

यह एक सराहनीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.